संतकबीरनगर : हीरालाल रामनिवास स. वि. मं. उ. मा. वि. खलीलाबाद में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सतीश चंद्र मिश्र ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आज पूरा विश्व इस भारतीय विरासत को व्यवहार में अपनाने के लिए कट बंद होता दिखाई दे रहा। सौभाग्य से हम सभी भारत के ही धरती पर जन्म लिए हैं। हमें इस विरासत को बनाए रखते हुए वसुधैव कुटुंबकम की भावनात्मक विचारों को संसार में फैलाना है। फ्रेंड के साथ विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री जुग्गी लाल जी ने योगा अभ्यास का सफलतम संचालन किया।