प्रयागराज: प्रधानाचार्य जी ने महापुरूषों के निधन पर दी हार्दिक श्रद्धांजलि

उन्होंने वारियर जी के बारे में बताते हुए कहा कि आयुर्वेद को जन जन तक पहुंचाने एवं उसे लोकप्रिय बनाने में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा उनका निधन आयुर्वेद जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
इसी प्रकार उन्होंने महंत रामेश्वर पुरी जी के बारे में बताते हुए कहा कि ब्रह्मलीन महंत जी को आध्यात्मिक और सामाजिक योगदान के लिए सदैव याद किया जाएगा प्रभु श्री राम जी एवं मां अन्नपूर्णा जी से प्रार्थना है कि दोनों पुण्य आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रमेश चंद्र मिश्रा ,जटाशंकर तिवारी, शिव नारायण सिंह, कामाख्या प्रसाद दुबे,आनंद कुमार, अशोक कुमार मौर्य, दिनेश कुमार शुक्ला, सत्य प्रकाश पांडे प्रथम ,अवधेश कुमार, वकील प्रसाद, वाचस्पति चौबे,सुनील कुमार ,शशी कपूर गुप्ता, प्रेम सागर मिश्रा,प्रभात कुमार शर्मा, मनोज कुमार गुप्ता,दीपक दयाल, रमेश चंद्र अग्रहरि, मान सिंह यादव,सत्य प्रकाश पांडे द्वितीय,अनूप सिंह विनय कुमार यादव ,वंशराज यादव, विमल चंद दुबे एवं विभु श्रीवास्तव सहित पूरा विद्यालय परिवार शामिल रहा।