भेदभाव को दूर कर समरसता लाने का पर्व है मकर संक्रांति : मा. सुभाष जी

भेदभाव को दूर कर समरसता लाने का पर्व है मकर संक्रांति : मा. सुभाष जी

बस्ती। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर बस्ती के स्वयंसेवकों ने शनिवार को शिव मंदिर रघुवंशपुरी, निकट कैली रोड पर मकर संक्रांति उत्सव मनाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गोरक्ष प्रान्त के प्रान्त प्रचारक मा. सुभाष जी ने कहा कि समाज से छुआछूत और रूढ़ियों को समाप्त कर समरसता एवं स्वाभिमान जगाने का पर्व है मकर संक्रांति। यह पर्व अपने अंदर चेतना जगाने और भारत को पुन: परम वैभव बनाने का संकल्प लेने का है। विभिन्न जातियों में बंटे हिन्दू समाज को एकजुट होने की आवश्यकता है। कहा कि जब तक हिन्दू समाज संगठित नहीं होगा, भारत माता के अस्तित्व पर खतरे के बादल मंडराते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार ने समाज में जिन गुणों की आवश्यकता का अनुभव किया उन्हीं के अनुरूप उत्सवों की योजना की। प्रत्येक उत्सव किसी विशेष गुण की ओर इंगित करता है। मकर संक्रांति को ही स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। बताया कि मकर संक्रांति का उत्सव कई देशों में मनाया जाता है। कहीं इसे संक्रान्ति कहीं पोंगल के नाम से जाना जाता है। संघ प्रार्थना के पश्चात अंत में हजारों स्वयं सेवकों व समाज के व्यक्तियों ने साथ बैठकर स्वादिष्ट खिचड़ी खाकर सामाजिक समरसता का परिचय दिया। 

इससे पहले मुख्य अतिथि मा. सुभाष जी का स्वागत अंगवस्त्र और श्रीमदभागवतगीता देकर किया गया। मंचासीन गोरक्ष प्रान्त के प्रान्त प्रचारक मा. सुभाष जी भाई साहब, मा. नगर संघचालक सुधीर अग्रवाल जी, कार्यक्रम के अध्यक्ष अवधेश मिश्र जी रहे। मुख्य अतिथि ने भारत माता, केशवराव बलिराम हेडगेवार जी व माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद ध्वजारोहण व एकल गीत हुआ।

इस मौके पर विभाग प्रचारक अजय नारायण जी, विभाग कार्यवाह आशीष जी, जिला कार्यवाह श्रीराम जी, अभय जी, नगर कार्यवाह मधुरेश जी और नीरज जी, विभाग सेवा प्रमुख अरविन्द सिंह जी, राजीव जी, धर्मराज जी, सुभाष शुक्ल जी, एबीवीपी से शिवानंद जी, विहिप से नागेंद्र जी, नगर प्रचारक मनीष जी,  पूर्व विधायक बस्ती सदर दयाराम चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष महेश शुक्ल, वीरेंद्र शुक्ल जी, अभय पाल जी, सिद्धार्थ शंकर मिश्र जी, छात्र संघ अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, प्रधानाचार्य संतोष सिंह जी, अंकित कुमार गुप्ता जी, प्रदीप गुप्त जी, हर्ष कसौधन जी, राजकुमार जी, प्रदीप जी, सत्यम मिश्र जी आदि उपस्थित रहे