गोरखपुर : राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भैया प्रसून और बहन आशी ने लहराया परचम

गोरखपुर। राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन 3 दिसंबर और 4 दिसंबर को देहरादून में किया। जिसमें विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर सैनिक विहार गोरखपुर के छात्र प्रसून दुबे 29 किलोग्राम भार में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल प्राप्त किया। 30 किलो ग्राम भार में आशी दुबे ने सिल्वर मेडल प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है।
इस उपलब्धि के बाद यह दोनों बच्चे जनवरी 2023 में होने वाली इंटरनेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता में भाग लेंगे। विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री सच्चिदानंद गुप्त जी ने विद्यालय के मंत्री श्री सुभाष राय जी ने विद्यालय के कोषाध्यक्ष श्री प्रत्यूष दुबे जी ने तथा समिति के समस्त पदाधिकारियों ने प्रधानाचार्य श्रीमती रंजना त्रिपाठी जी ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। साथ ही आगामी प्रतियोगिता में सफल होने के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।