सुलतानपुर: नगर में शोभायात्रा के साथ 14 को शुरू होगा समर्थ शिशु श्री रामकथा

सुलतानपुर। अखिल भारतीय विद्या भारती एवं बाल कल्याण समिति सुलतानपुर की ओर से 14 से 18 अक्टूबर 2022 तक भव्य संगीतमय समर्थ शिशु श्री रामकथा का आयोजन किया गया है, जिसमें कथा व्यास पूज्य पंडित श्यामस्वरूपजी मनावत मानस मर्मज्ञ, प्रखर ओजस्वी वक्ता उज्जैन हैं।
सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, विवेकानंदनगर परिसर में आयोजित श्री रामकथा का प्रारम्भ 14 अक्टूबर 2022 को होगा। आयोजन समिति के व्यवस्था प्रमुख सभाजीत वर्मा ने बताया कि 14 अक्टूबर को कथा के जनजागरण हेतु प्रातः 10 बजे विद्यालय परिसर से एक शोभायात्रा निकलेगी, जो नगर के दरियापुर तिराहा, शाहगंज, बाधमण्डी से राहुल चौराहा, ओमनगर से हो कर पुनः विद्यालय परिसर में सम्पन्न होगी। यह कथा प्रतिदिन सायं 4.00 बजे से 7.00 बजे तक चलेगी।
कथा के आयोजन कमेटी में बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष हरिदर्शन राम, मंत्री एवं पूर्व चेयरमैन भोलानाथ अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डॉ रामजी गुप्ता तथा व्यवस्था में सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विक्रम बहादुर सिंह, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य सुमन्त पांडेय, अवधेश कुमार सिंह, वृज किशोर मणि त्रिपाठी, रेखा सिंह, अभय दत्त पाठक, कल्पना मिश्रा, सूर्य लाल पांडेय, मंगला यादव, शिशुवाटिका संचालिका उषा त्रिपाठी, पूनम सिंह व्यवस्था को अंतिम रूप दें चुके हैं। कार्यक्रम में मार्गदर्शक के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अजित जी, विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री, हेमचंद्र, काशी प्रान्त संगठन मंत्री डॉ. राम मनोहर, क्षेत्रीय शिशुवाटिका प्रमुख विजय उपाध्याय, भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश काशी प्रान्त के प्रदेश निरीक्षण रामजी सिंह उपस्थित रहेंगे।