गोरखपुर। विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर में आज मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की 391वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय की ओर छत्रपति शिवाजी महाराज को शत शत नमन किया गया है। ज्ञात हो कि छत्रपति शिवाजी महाराज को अब तक के सबसे बहादुर नायक के रूप में जाना जाता है। 19 फरवरी को मराठा शासक छत्रपति शिवाजी महाराज की 391वीं जयंती है। उनका जन्म पुणे के जुन्नार तहसील के शिवनेरी किले में हुआ था, और वे भोंसले-मराठा कबीले के थे। महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती प्रमुख रूप से मनाई जाती है। लोग इस दिन को गर्व और वीरता के साथ मनाते हैं।