उन्नाव: स.वि. म.इ. का. शुक्लागंज में संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता जुगलकिशोर जी को दी गई श्रद्धांजलि

उन्नाव: स.वि. म.इ. का. शुक्लागंज में संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता जुगलकिशोर जी को दी गई श्रद्धांजलि
उन्नाव। स.वि. म.इ. का.गोपिनाथपुरम शुक्लागंज में संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता व टाइम्स ऑफ इंडिया के सम्पादक जुगलकिशोर जी को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी गयी। विद्यालय में संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता जुगलकिशोर जी को उनके महान कृत्यों के कारण याद किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी आचार्य शामिल हुए। प्रधानाचार्य श्री नरेन्द्र कुमार मिश्र जी ने उनके जीवन कृत्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें भी उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।