​सोनभद्र: कलाम को आदर्श मानने वाले विवेक ने विद्यालय को किया गौरवान्वित

​सोनभद्र: कलाम को आदर्श मानने वाले विवेक ने विद्यालय को किया गौरवान्वित
सोनभद्र। सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कॉलेज खड़िया के कक्षा 12वीं के होनहार छात्र विवेक अग्रहरि ने यूपी बोर्ड परीक्षा में 86.67% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। विवेक पूर्व राष्ट्रपति डॉ. कलाम को अपना आदर्श मानते हैं और कठिन परिश्रम करने में विश्वास करते हैं। विवेक के पिता श्री राजेश अग्रहरी टॉफी व्यापारी है।विवेक भी इस कार्य मे अपनी पिता की सहायता करते है। विद्यालय के सहपाठी इन्हें प्यार से जूनियर कलाम सर कहते है। इसके पढ़ाई से प्रभावित होकर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजीव कुमार ने शुल्क मुक्त कर रखा है। विवेक के बारे में उनके शिक्षक सुरेश यादव बताते हैं कि विवेक प्रखर मेधावी विद्यार्थी है और निस्संदेह बहुत आगे तक जाएंगे।