प्रख्यात समाज सुधारक थे श्रद्धेय विनायक दामोदर सावरकर जी: बांके बिहारी पांडे

प्रख्यात समाज सुधारक थे श्रद्धेय विनायक दामोदर सावरकर जी: बांके बिहारी पांडे
प्रयागराज l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज, राजापुर, प्रयागराज के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता की सूचनानुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बांके बिहारी पांडे जी ने" देश सेवा में ईश्वर सेवा है ,यह मानकर मैंने तेरी सेवा के माध्यम से भगवान की सेवा की" ऐसे वाक्य कहने वाले मां भारती के महान सपूत ,भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी भूमिका निभाने वाले प्रखर राष्ट्रवादी नेता ,सिद्धहस्त लेखक, ओजस्वी वक्ता एवं समर्पित समाज सुधारक श्रद्धेय विनायक दामोदर सावरकर जी की पुण्यतिथि पर विद्यालय परिवार सहित श्रद्धांजलि अर्पित की l उन्होंने कहा कि आपके संघर्ष की अमर गाथाएं अनंत काल तक भारतीय जनमानस में राष्ट्रीय चेतना का संचार करती रहेगी तथा यह देश सदैव आपकी राष्ट्र सेवा का ऋणी रहेगा l श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में रमेश चंद्र मिश्रा ,जटाशंकर तिवारी, शिव नारायण सिंह, कामाख्या प्रसाद दुबे ,आनंद कुमार, अशोक कुमार मौर्य, दिनेश कुमार शुक्ला, सत्य प्रकाश पांडे प्रथम ,अवधेश कुमार, वकील प्रसाद, वाचस्पति चौबे ,सुनील कुमार ,शशी कपूर गुप्ता ,प्रेम सागर मिश्रा ,प्रभात कुमार शर्मा ,मनोज कुमार गुप्ता ,दीपक दयाल ,रमेश चंद्र अग्रहरि, मान सिंह यादव ,सत्य प्रकाश पांडे द्वितीय,अनूप सिंह विनय कुमार यादव ,वंशराज यादव ,विमल चंद दुबे एवं विभु श्रीवास्तव प्रमुख रहे l