भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान गायक थे विनायकराव पटवर्धन जी - संगीताचार्य मनोज गुप्ता जी

भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान गायक थे विनायकराव पटवर्धन जी - संगीताचार्य मनोज गुप्ता जी
प्रयागराज l रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज,राजापुर के संगीताचार्य एवं मीडिया प्रभारी मनोज गुप्ता की सूचनानुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडे जी ने भारतीय शास्त्रीय संगीत गायक विनायकराव पटवर्धन जी की पुण्यतिथि पर विद्यालय परिवार सहित हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित की l इस संगीताचार्य मनोज गुप्ता जी ने बताया कि विनायकराव पटवर्धन का जन्म 22 जुलाई,1898 ई.को मिरज़ (महाराष्ट्र) में तथा मृत्यु 23 अगस्त 1975 को हुई थी । इन्होंने संगीत की प्रांरभिक शिक्षा अपने चाचा श्री केशवराव से प्राप्त की। तत्पश्चात् 9 वर्ष की आयु से पं. विष्णुदिगंबर पलुस्कर से शिक्षा लेना शुरू किया। प्रारंभ में बाल गंधर्व की नाटक मंडली में काम किया।
तत्पश्चात् सन् 1932 में 'गंधर्व महाविद्यालय', पूना की स्थापना करके आजीवन संगीत सेवा की।
कई पाठ्य पुस्तकें भी लिखीं,जिनमें  'राग-विज्ञान'  प्रमुख है श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में अनूप कुमार,सचिन सिंह परिहार,चंद्रशेखर सिंह,शैलेश सिंह यादव,अभिषेक शर्मा,पायल जायसवाल, ओंकार पांडे,संतोष कुमार तिवारी प्रथम,शैलेंद्र कुमार यादव,विद्यासागर गुप्ता,विनोद कुमार,प्रवीण कुमार तिवारी,कुंदन कुमार,रामचंद्र मौर्य,अभिषेक कुमार शुक्ला,नागेंद्र कुमार शुक्ला,अजीत प्रताप सिंह,शंकरलाल पटेल,ऋचा गोस्वामी दीक्षा पांडे,अर्चना राय,किरन सिंह,जितेंद्र कुमार तिवारी,शिवजी राय,अनिल उपाध्याय,संतोष कुमार तिवारी द्वितीय,रविंद्र कुमार द्विवेदी,श्रवण कुमार तिवारी एवं अनुराग कुशवाहा प्रमुख रहे l