फतेहपुर : सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, खुशवक्तराय नगर में मनाया गया दीपावली का पर्व
फतेहपुर। सरस्वती शिशु/ विद्या मंदिर इंटर कालेज, खुशवक्तराय नगर में 02 नवंबर में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की बहनों के बीच में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन कर पुष्पांजलि अर्पित करके हुआ। कार्यक्रम की प्रसिद्ध साहित्यकार अध्यक्षता श्री मधु सूदन दीक्षित जी ने की। इसके अलावा विद्यालय के अध्यक्ष श्री उज्जैन सिंह जी, प्रबंधक श्री महेन्द्र कुमार जी शुक्ल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अध्यक्ष ने काव्यपाठ भी किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राज नारायण जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी।