राष्ट्रमण्डल खेल 2022 में पदक विजेता भारत की मातृशक्तियां

भारत वर्ष के उत्थान में मातृशक्ति का हमेशा से महत्त्वपूर्ण योगदान रहा है, चाहे फिर वह प्रथम स्वतंत्रता आन्दोलन की बात हो या अन्य राष्ट्रीय आंदोलन की बात हो। देश की मातृशक्ति ने हमेशा राष्ट्र निर्माण के लिए कदम बढ़ाया हैं। ऐसे में बिना मातृशक्ति के योगदान के बिना भारत को विश्व गुरु बनाने की कल्पना भी नहीं की जा सकती है। यह बात हाल में बर्मिंघम (इंग्लैंड) में आयोजित हुए राष्ट्रमण्डल खेलों में देश की महिला खिलाड़ियों (मातृशक्तियों) ने एक बार फिर से सिद्ध कर दिखाया। इस आयोजन में महिला खिलाड़ियों ने बढ़कर चढ़कर हिस्सा ही नहीं लिया बल्कि अपने उच्च कोटि के प्रदर्शन से पदक जीतकर पूरी दुनिया में अपना लोहा भी मनवाया। उनके इस प्रदर्शन से पूरा भारत वर्ष गौरान्वित हो उठा। उनके इस योगदान के लिए पूरा भारत वर्ष उन्हें शत-शत नमन करता है।
पदक विजेता मातृशक्तियां
मीराबाई चानू
राष्ट्रमण्डल खेल 2022 में मीराबाई चानू ने भारत को पहला स्वर्ण दिलाया है। उन्होंने वेटलिफ्टिंग में 49 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसके अलावा उन्होंने स्नैच राउंड में सबसे ज्यादा 88 किलो का वजन उठाने का रिकॉर्ड भी बनाया। क्लीन एंड जर्क राउंड में 113 किलो का वजन उठाया। उन्होंने कुल मिलाकर 201 किलो का वजन उठाया।
बिंदिया रानी देवी
वेटलिफ्टिंग की 55 किलोग्राम कैटेगिरी में बिंदिया रानी ने कुल 202 किलो भार उठाते हुए रजत पदक को अपने नाम किया है। बिंदिया ने स्नैच राउंड में 86 किलो वजन उठाया, तो क्लीन एंड जर्क राउंड में भारतीय महिला वेटलिफ्टर ने 116 किलो का भार उठाते हुए ऐतिहासिक मेडल पर कब्जा जमाया।
हरजिंदर कौर
वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने 71 किग्रा वर्ग में कांस्य पदक जीता। उन्होंने कुल 212 किलोग्राम वजन उठाकर देश को पदक दिलाया। हरजिंदर ने फाइनल मुकाबले में स्नैच राउंड में 93 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 119 किलोग्राम वजन उठाया।
भारतीय महिला टीम लॉन बाउल्स
लॉन बॉल्स में भारतीय महिला टीम ने इतिहास रच दिया है। भारत ने साउथ अफ्रीका को 17-10 से मात देकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह पहला मौका था जब भारत ने लॉन बॉल्स टूर्नामेंट में पदक अपने नाम किया। भारतीय टीम ने 42 साल की लवली चौबे, 41 साल की पिंकी, 34 साल की रूपा रानी टिर्की और 33 साल की नयनमोनी सेकिया शामिल थी।
तूलिका मान
तूलिका मान ने जूडो में देश को पदक दिलाया। फाइनल में 23 साल की तूलिका स्वर्ण से चूक गईं। लेकिन उन्होंने देश को रजत पदक दिलाया।
अंशु मलिक
हरियाणा के जींद जिले की निवासी महिला पहलवान अंशु मलिक ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में पदक जीतकर देश को गौरवान्वित किया। हालांकि वह दो अंक से गोल्ड से चूक गईं लेकिन पहली ही बार में रजत पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया।
साक्षी मलिक
भारत की दिग्गज महिला पहलवान साक्षी मलिक ने राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया। साक्षी ने महिलाओं की 62 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में कनाडा की एन्ना गोडिनेज गोंजालेज को पिनफॉल से हराया।
दिव्या काकरन
मुजफ्फरनगर जिले की महिला पहलवान दिव्या काकरान ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। कांस्य पदक के लिए खेले गए मैच में टोंगा की पहलवान को मात्र तीस सेकेंड ही पटखनी देकर दिव्या के पदक जीता।
प्रियंका गोस्वामी
मेरठ की रहने वाली प्रियंका गोस्वामी ने रेस वॉक में भारत के लिये ऐतिहासिक जीत हासिल की। उन्होंने 10 हजार मीटर की रेस वॉक में सिल्वर मेडल जीता। प्रियंका गोस्वामी ने इस रेस को पूरा करने में 43:38.82 का समय लिया और इतिहास रच दिया।
जैस्मीन लम्बोरिया
हरियाणा के भिवानी की महिला मुक्केबाज जैस्मिन लंबोरिया ने कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। 60 किलोग्राम की लाइट वेट मुक्केबाज जैस्मिन ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड की ट्रायगार्डन को 4-1 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया।
पूजा गहलोत
भारत की महिला पहलवान पूजा गहलोत ने कुश्ती स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया है। पूजा ने महिलाओं की (76 किग्रा) फ्रीस्टाइल स्पर्धा के कांस्य पदक मुक़ाबले में स्कॉटलैंड की लेमोफैक लेचिदजियो को 12-2 (टेक्निकल सुपरियोरिटी) से हराया।
पूजा सिहाग
महिला पहलवान पूजा सिहाग ने महिलाओं की (76 किग्रा) भार वर्ग फ्रीस्टाइल स्पर्धा में कांस्य पदक अपने नाम किया। पूजा ने ब्रॉन्ज मेडल मैच में ऑस्ट्रेलिया की नाओमी डी ब्रुइन के खिलाफ जीत हासिल की। पूजा सिहाग ने तकनीकी श्रेष्ठता के आधार पर नाओमी को 11-0 से शिकस्त दी।
भाविना पटेल
भारत की भाविना हसमुखभाई पटेल ने पैरा टेबल टेनिस महिला वर्ग 3-5 इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा। फाइनल मुकाबले में नाइजिराई प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ भाविना हर तरह से बेहतर दिखी। सीधे मुकाबले में हराकर उन्होंने स्वर्ण पर कब्जा जमाया।
सोनल बेन पटेल
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत की सोनल बेन पटेल ने पैरा टेबल टेनिस में कांस्य पदक मेडल अपने नाम किया। उन्होंने 3-5 से कांस्य पदक का मुकाबला जीता।
महिला हॉकी टीम
भारतीय महिला हॉकी टीम ने राष्ट्रमण्डल खेल 2022 में 16 साल बाद मेडल अपने नाम किया। सविता पूनिया की कप्तानी वाली महिला टीम ने कांस्य पदक के मुकाबले में शूटआउट में न्यूजीलैंड को 2-1 से मात देकर पहली बार कांस्य पदक पर कब्जा किया।
नीतू घंगास
भारतीय वुमेंस बॉक्सर नीतू घंघस ने राष्ट्रमंडल खेलों की महिला मिनिममवेट (45-48 किग्रा) भार वर्ग में मेजबान इंग्लैंड की रेस्जटान डेमी जेड को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता।
अन्नू रानी
मेरठ से सटे सरधना क्षेत्र के बहादरपुर गांव निवासी अन्नू रानी ने जैवलिन थ्रो में भारत के लिए कांस्य पदक जीता। उनका सबसे बेहतरीन प्रयास 60 मीटर का रहा।
निकहत जरीन
भारत की महिला मुक्केबाज निकहत जरीन ने महिलाओं के 48-50 किग्रा भार वर्ग की प्रतिस्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। निकहत जरीन ने उत्तरी आयरलैंड की कार्ली को 5-0 से हराया।
दीपिका पल्लीकल
स्क्वैश के मिश्रित युगल मैच में भारत की दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की डोना लोब्बन और कैमरून पिल्ले को सीधे सेटों में 11-8, 11-4 से हराकर कांस्य पदक जीता।
भारतीय महिला टीम क्रिकेट
राष्ट्रमण्डल खेल 2022 में पहली बार महिला क्रिकेट को शामिल किया गया और भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया। भारतीय टीम ने फाइनल में पहुंचकर और रजत पदक अपने नाम किया।
श्रीजा अकुला
टेबल टेनिस के मिश्रित युगल जोड़ी मुक़ाबले में श्रीजा अकुला ने शरत कमल के साथ स्वर्ण पदक जीता। नेशनल एग्जीबिशन सेंटर में हुए मिश्रित युगल मुकाबले में भारतीय जोड़ी ने मलेशिया की जोड़ी चूंग जावेन-लिन करेन पर 3-1 (11-4,9-11,11-5,11-6) से जीत दर्ज की।
त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद
19 वर्षीय त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने महिला युगल में संयुक्त रूप से भारत के लिए कांस्य पदक जीता। गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की हुआन-यू वेंडी चेन और ग्रोन्या सोमरविले की जोड़ी को 21-15, 21-18 से हराकर कांस्य पदक हासिल किया।
पीवी सिंधु
भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में स्वर्ण पदक पर अपनी मुहर लगायी। पीवी सिंधु ने महिला एकल बैडमिंटन के फाइनल में कनाडाई बैडमिंटन शटलर को हराकर राष्ट्रमंडल खेल का पहला स्वर्ण पदक अपने नाम किया।