लखीमपुर: राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्श प्रतियोगिता में बहन शुभी दीक्षित का हुआ चयन 

लखीमपुर। सनातन धर्म सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज कक्षा एकादश की छात्रा शुभी दीक्षित ने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, उ.प्र. शासन द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2023 के उपलक्ष्य में वैश्विक कल्याण के लिये वैश्विक विज्ञान पर आधारित विज्ञान प्रदर्श प्रतियोगिता में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। लखनऊ में आयोजित मण्डल स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर छठा स्थान प्राप्त कर विद्यालय तथा जनपद को गौरवान्वित किया। बहन शुभी दीक्षित ने हाइड्रोजन ईंधन विषय पर आधारित प्रदर्श का प्रस्तुतीकरण किया। हाइड्रोजन ईंधन का प्रयोग वैकल्पिक ईंधन के रूप में किया जा सकता है तथा यह भविष्य का प्रमुख ईंधन स्रोत होगा।    

बहन शुभी दीक्षित को राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्श प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतु चयनित होने पर विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।