बस्ती : भैया-बहनों को प्राप्त हुआ संभाग निरीक्षक श्री राम नरेश सिंह जी का आशीर्वचन

बस्ती। विद्या भारती जन शिक्षा समिति गोरक्ष प्रांत से संबंधित, बस्ती संभाग के संभाग निरीक्षक श्री राम नरेश सिंह जी का आशीर्वचन 17 मार्च 2023 को भैया बहनों को वंदना सभा में प्राप्त हुआ। आदरणीय संभाग निरीक्षक जी को विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य श्री सत्येन्द्र श्रीवास्तव जी ने बैज लगाकर और विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री संतोष कुमार सिंह जी ने अंग वस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
आदरणीय संभाग निरीक्षक जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन विद्या भारती के प्रधानाचार्य के रूप में शुरू करते हुए मृदुल स्वभाव के एक कुशल प्रशासक और जन शिक्षा समिति के विभिन्न प्रांतीय दायित्वों के रूप में जैसे प्रांतीय शारीरिक शिक्षण प्रमुख, प्रांतीय परीक्षा प्रमुख तथा गोरक्ष प्रांत के अलग अलग संभाग में संभाग निरीक्षक रहते हुए। वर्तमान में बस्ती संभाग के संभाग निरीक्षक के रूप में विद्या भारती के विद्यालयों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।