झांसी : विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी को जिलाधिकारी झांसी द्वारा भेंट की गई पुस्तक

झांसी : विद्यालय के प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी को जिलाधिकारी झांसी द्वारा भेंट की गई पुस्तक

झांसी। महाराजा अग्रसेन सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कॉलेज शिवपुरी रोड के प्रधानाचार्य अखिलेश तिवारी को श्रीमान रविंद्र कुमार (IAS) जिलाधिकारी झांसी ने झांसी विरासत की पुस्तक भेंट की। जिसमें समस्त झांसी जिले की सांस्कृतिक विरासत किला, डैम और सांस्कृतिक नृत्य का वर्णन किया गया है। जिससे शासन की बुंदेलखंड विकास नीति को बढ़ावा देने की पहल पर्यटन के क्षेत्र में की गई है। इससे छात्र व देश के विभिन्न क्षेत्र के लोग झांसी के सांस्कृतिक विरासत की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर मु. जुबैर मुख्य विकास अधिकारी झांसी, ओमप्रकाश जी जिलाविद्यालय निरीक्षक झांसी व अन्य पदाधिकारी, समस्त इंटर कॉलेज नवोदय केंद्रीय विद्यालय CBSCके प्रधानाचार्य विकास भवन झांसी में उपस्थित रहे।