प्रयागराज : रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन में भैया बहनों को दी गई यातायात संबंधी जानकारी
प्रयागराज। विद्या भारती से संबद्ध काशी प्रांत के रानी रेवती देवी सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज राजापुर प्रयागराज में यातायात पुलिस प्रयागराज एवं जिला अपराध निरोधक समिति के संयुक्त तत्वावधान में यातायात माह नवंबर 2022 की यातायात जागरूकता अभियान के अंतर्गत 10वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्र छात्राओं के मध्य एक कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अभिनय ग्रुप द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से छात्र छात्राओं को यातायात संबंधी जानकारी के प्रति जागरूक किया गया। तत्पश्चात थाना प्रभारी सिविल लाइंस विरेंद्र सिंह एवं उप निरीक्षक सिविल लाइंस द्वारा यातायात संबंधी जानकारी दी गई।
तत्पश्चात यातायात निरीक्षक पवन कुमार पांडे ने छात्र-छात्राओं को यातायात के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग बहुत अनिवार्य है, इसी संबंध में डीसीपीसी के सचिव संतोष कुमार श्रीवास्तव ने भी सुरक्षा हेतु यातायात के नियमों का पालन करने का अनुरोध किया।
सत्य प्रकाश पांडे ने आए हुए अतिथियों का स्वागत तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के उप प्रधानाचार्य रमेश कुमार मिश्र ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय के संगीताचार्य मनोज कुमार गुप्ता ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से अशोक सिंह, संदीप सोनी, अमन कुमार, राहुल मिश्र तथा विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का योगदान सराहनीय रहा, कार्यक्रम का संचालन ए. हसन नकवी ने किया।